Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Raipur City News : सीएम साय की जल संसाधन समीक्षा, किसानों को सिंचाई योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने दिए निर्देश...
- Rohit banchhor
- 12 May, 2025
बैठक में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रदेश के सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई परियोजनाओं का समयबद्ध और पूर्ण लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए मौजूदा परियोजनाओं के रखरखाव, मरम्मत, और अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Raipur City News : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति, और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आधुनिक तकनीकों, जैसे अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था, को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने और जल अपव्यय को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही, सिंचाई योजनाओं में रूपांकित और वास्तविक क्षमता के अंतर को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा संभाग में लंबे समय से अधूरी पड़ी सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि किसानों को इनका लाभ समय पर मिल सके। इसके लिए भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा। उन्होंने भू-जल की दृष्टि से क्रिटिकल और सेमी-क्रिटिकल घोषित 26 विकासखंडों में परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने और परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल का अधिकतम उपयोग कृषि कार्यों के लिए हो, यह सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। नहरों में जल हानि को रोकने और सिंचाई दक्षता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग अनिवार्य बताया। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
Raipur City News : सचिव जल संसाधन राजेश सुकुमार टोप्पो ने विभागीय गतिविधियों, निर्माणाधीन, और प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, विशेष सचिव वित्त शीतल शाश्वत वर्मा, और प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उइके सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ में अब होटलों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और आवासीय कॉलोनियों को खुद उठानी पड़ेगी waste management की जिम्मेदारी..नहीं तो लगेगा इतना जुर्माना
- 2. Raipur City News : ट्रैफिक पुलिस की कस्टडी में रखा मेटाडोर चोरी, थाने के सामने से गायब; आरोपी की तलाश जारी
- 3. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
- 4. Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

