Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की CM साय की पहल, टॉप 100 रैंकिंग का लक्ष्य...

साय ने कहा कि इससे न केवल छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक छवि राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी, बल्कि अन्य राज्यों के छात्र भी यहां पढ़ाई के लिए आकर्षित होंगे।

Raipur City News : छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की CM साय की पहल, टॉप 100 रैंकिंग का लक्ष्य...
X

Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प जताया है। उन्होंने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर देश के टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों में शामिल करने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साय ने कहा कि इससे न केवल छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक छवि राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी, बल्कि अन्य राज्यों के छात्र भी यहां पढ़ाई के लिए आकर्षित होंगे।

Raipur City News : रायपुर में अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान साय ने कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ जैसे जिलों में जिला खनिज निधि (DMF) के उपयोग से चुनिंदा महाविद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर के मॉडल संस्थानों के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ये संस्थान देश-विदेश के छात्रों के लिए शैक्षणिक केंद्र बन सकते हैं। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' नीति को लागू करने पर जोर दिया, ताकि विषय विशेषज्ञों के व्यावहारिक ज्ञान से छात्रों को लाभ मिले।

Raipur City News : मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को और उन्नत बनाने के लिए विशेष रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. भारतीदासन ने बताया कि NEP 2020 को प्रदेश के 7 शासकीय और 17 निजी विश्वविद्यालयों तथा 335 शासकीय और 321 निजी महाविद्यालयों में लागू कर दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत बस्तर विश्वविद्यालय को मेरु योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिलने की जानकारी दी।

Raipur City News : डॉ. भारतीदासन ने रुसा 1.0 और 2.0 के तहत हुए कार्यों, प्राध्यापकों की पदोन्नति, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और व्यापमं के माध्यम से भर्तियों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया। इनमें 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस', कौशल उन्नयन, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और उद्यमिता को बढ़ावा देना शामिल है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव बसवराजू एस., और उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह पहल छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire