Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर में व्यस्त रहेंगे सीएम साय, कैबिनेट बैठक से तिरंगा यात्रा तक, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद 6:35 बजे वे अपने निवास लौटेंगे।

Raipur City News : रायपुर में व्यस्त रहेंगे सीएम साय, कैबिनेट बैठक से तिरंगा यात्रा तक, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
X

Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत सुबह 11:25 बजे मंत्रालय में महानदी भवन में कैबिनेट बैठक से होगी, जहां कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे। बता दें कि पिछली कैबिनेट बैठक में बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन का बड़ा फैसला लिया गया था, जिसके बाद शिक्षकों ने सीएम साय का आभार जताया था।

Raipur City News : शाम 4:00 बजे नवा रायपुर के सेक्टर-24 में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के लोकार्पण और सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और आदिम जाति विकास विभाग के 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। साथ ही, जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

Raipur City News : इसके बाद, शाम 5:25 बजे सीएम मरीन ड्राइव पहुंचेंगे और 5:30 से 6:30 बजे तक तेलीबांधा से घड़ी चौक तक आयोजित "तिरंगा यात्रा" में हिस्सा लेंगे। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद 6:35 बजे वे अपने निवास लौटेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire