Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : अवैध शराब पर सीएम साय का सख्त एक्शन, 3 आबकारी अधिकारी निलंबित, 6 को शो-कॉज नोटिस, ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू

यह कार्रवाई राज्य में अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने के खिलाफ की गई है।

Raipur City News : अवैध शराब पर सीएम साय का सख्त एक्शन, 3 आबकारी अधिकारी निलंबित, 6 को शो-कॉज नोटिस, ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू
X

Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कड़े निर्देशों के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव में अवैध शराब के मामले सामने आने पर तीन सर्किल अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि छह वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यह कार्रवाई राज्य में अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने के खिलाफ की गई है।

Raipur City News : बलौदाबाजार में मध्यप्रदेश की शराब जब्त-

आबकारी आयुक्त के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के ग्राम बनसांकरा में अप्रैल 2025 में राज्य स्तरीय उड़नदस्ते की छापेमारी में मध्यप्रदेश की 104 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई। इस मामले में वृत्त प्रभारी मोतिन बंजारे को निलंबित कर दिया गया, जबकि जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह और सहायक आबकारी अधिकारी जलेस सिंह को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों की प्रथम दृष्टया लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई।

Raipur City News : महासमुंद में देशी-विदेशी शराब का जखीरा-

3 मई 2025 को महासमुंद जिले के बागबाहरा में उड़नदस्ते ने 14 पेटी देशी शराब, 8 पेटी गोवा की शराब, 14 पेटी ओडिशा की बीयर और 13 नग विदेशी शराब जब्त की। इस मामले में वृत्त प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा को निलंबित किया गया, जबकि जिला आबकारी अधिकारी निधिश कोष्ठी और मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया।

Raipur City News : राजनांदगांव में भारी मात्रा में शराब और होलोग्राम-

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ वृत्त में करवारी लतमर्रा मार्ग पर एक फार्म हाउस में पुलिस की छापेमारी में 432 पेटी विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल और 4,000 नग होलोग्राम जब्त किए गए। इस मामले में वृत्त प्रभारी अनिल कुमार सिंह को निलंबित किया गया, जबकि तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त यदुनंदन राठौर और मंडल प्रभारी संदीप सहारे को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया।

Raipur City News : सीएम साय की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आबकारी अधिकारी अपने क्षेत्र में अवैध शराब पर सख्ती से रोक लगाएं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। साय ने कहा, “राज्य में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Raipur City News : आबकारी विभाग को कड़े निर्देश-

आबकारी सचिव मुकेश बंसल और आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े ने सभी जिला और मंडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री की किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। उड़नदस्ते को और सक्रिय करने के साथ ही जिलों में नियमित निरीक्षण बढ़ाए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire