Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : CM साय ने जताया गहरा दुख, जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत पर की निंदा...
यह आतंकी हमला रविवार देर रात गांदरबल के गगनगीर इलाके में हुआ

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर सीएम साय ने लिखा, “जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में 7 लोगों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। आतंकियों द्वारा की गई यह जघन्य और कायराना हरकत बेहद निंदनीय है।” उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Raipur City News : यह आतंकी हमला रविवार देर रात गांदरबल के गगनगीर इलाके में हुआ, जहां श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर टनल निर्माण स्थल को निशाना बनाया गया। इस हमले में बड़गाम के डॉक्टर शहनवाज मीर और पंजाब तथा बिहार के 6 मजदूरों की जान चली गई। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के धड़े 'द रेजिस्टेंस फोर्स' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। TRF चीफ शेख सज्जाद गुल को इस हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हिंसक घटना की कठोर निंदा करते हुए कहा कि ऐसी कायराना हरकतें समाज को तोड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन हमारी एकजुटता ही इनका जवाब है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


