Create your Account
Raipur City News : प्रदेश में 6 साल बाद फिर शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा, 800 श्रद्धालु रामेश्वरम रवाना, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी...
- Rohit banchhor
- 27 Mar, 2025
इस मौके पर सीएम साय ने यात्रियों की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में छह साल के लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में राज्य के 800 तीर्थयात्री उंकुरई, तिरुपति और रामेश्वरम जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए निकले हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। इस मौके पर सीएम साय ने यात्रियों की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
Raipur City News : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा, आज हम मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को पुनर्जनन दे रहे हैं। बीजेपी शासनकाल में इसकी शुरुआत पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने की थी, लेकिन बीच में यह बंद हो गई थी। अब हम इसे फिर से शुरू कर अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। यह योजना न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देगी, बल्कि बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी तीर्थ दर्शन का सुअवसर प्रदान करेगी। उन्होंने इसे मोदी की गारंटी का एक और वादा पूरा होने का उदाहरण भी बताया।
Raipur City News : सर्वसुविधा युक्त ट्रेन, 20 अधिकारियों की टीम साथ-
इस भारत गौरव ट्रेन को यात्रियों के लिए पूरी तरह सुविधाजनक बनाया गया है। खाने-पीने से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक का ध्यान रखा गया है। यात्रियों की देखभाल के लिए 20 अधिकारियों की टीम भी साथ भेजी गई है। सीएम साय ने कहा, हमारी सरकार ने रामलला दर्शन योजना के तहत भी 22 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या दर्शन कराया है। हमारा लक्ष्य है कि हर बुजुर्ग अपनी तीर्थ यात्रा की इच्छा पूरी कर सके, भले ही उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो।
Raipur City News : यात्रियों में उत्साह, सरकार को दिया धन्यवाद-
तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई यात्रियों ने इस योजना को फिर से शुरू करने के लिए साय सरकार की सराहना की। एक यात्री ने कहा, हमारे लिए यह सपना सच होने जैसा है। सरकार ने हमें यह मौका देकर बहुत बड़ा उपकार किया है। इस योजना के तहत आने वाले दिनों में और भी तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा, जिससे छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : दुकान में महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
- 2. Raipur City News: रायपुर के डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड ने दिखाई सूझबूझ, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 3. MP News : पंवासा में महिला पेडलर सहित चार तस्कर गिरफ्तार, 55 ग्राम एमडी और गांजा जब्त
- 4. RCB vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

