Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : मुख्यमंत्री के सलाहकार ने साइबर थाने में की शिकायत, उनके नाम से FB में पैसे मांगने का मामला

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठगों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है, फिर भी शातिर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

Raipur City News : मुख्यमंत्री के सलाहकार ने साइबर थाने में की शिकायत, उनके नाम से FB में पैसे मांगने का मामला
X
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठगों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है, फिर भी शातिर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। अब फेसबुक अकाउंट का क्लोन बनाकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा के फेसबुक अकाउंट का क्लोन बनाया और लोगों से ठगी करने के लिए संदेश भेज रहा है। इस मामले की शिकायत पंकज झा ने साइबर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील की है।


Raipur City News : मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा के फेसबुक अकाउंट का क्लोन बनाकर आरोपी लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। आरोपी ने रायपुर के एक व्यक्ति को मैसेज कर उसका नंबर मांगा और फिर मैसेज किया कि सीआरपीएफ कैंप से उनका एक दोस्त आशीष कुमार कॉल करेगा। उसने कहा कि वह सीआरपीएफ अधिकारी हैं और उनका ट्रांसफर हो गया है। वह अपने घरेलू फर्नीचर का सामान सेकेंड हैंड बेच रहे हैं, सभी वस्तुएं अच्छी हैं और कीमत बहुत सस्ती है। आप चाहें तो ले सकते हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire