Create your Account
Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सलीम राज के फैसले की सराहना की
- Rohit banchhor
- 21 Nov, 2024
उनका यह निर्णय समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से लिया गया है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज के एक महत्वपूर्ण निर्णय की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सलीम राज ने धर्म के मूल सिद्धांतों को लेकर जो संदेश दिया है, वह सराहनीय और स्वागत योग्य है।
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा, डॉ. सलीम राज ने सही कहा है कि धर्म के स्थानों पर केवल धर्म और आध्यात्म की बात होनी चाहिए। चाहे वह मंदिर हो, मस्जिद हो या गिरजाघर, इन स्थानों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। यह एक ऐसा संदेश है जो समाज में शांति और एकता का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Raipur City News : डॉ. सलीम राज ने वक्फ बोर्ड की बैठक में यह स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों का उपयोग केवल आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान के लिए होना चाहिए, न कि राजनीतिक प्रचार के लिए। उनका यह निर्णय समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से लिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
- 2. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 3. ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल
- 4. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

