Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेंज पुलिस को दिए कड़े निर्देश, राजधानी में सुधार की आवश्यकता...
- Rohit banchhor
- 13 Sep, 2024
ख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी में रात के समय गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया
Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेंज पुलिस को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। हालिया घटनाओं ने राजधानी की छवि को नुकसान पहुँचाया है, और मुख्यमंत्री ने इसे सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई है।
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय कहा कि रायपुर की पुलिसिंग को उत्कृष्ट बनाने की जरूरत है। राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वाेत्तम बनाना सुनिश्चित किया जाएगा। रायपुर में भूमाफियों द्वारा शासकीय और निजी भूमि पर कब्जा करने की घटनाओं की बढ़ती शिकायतें मिली हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस विभाग को मिलकर इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं।
Raipur City News : मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी में रात के समय गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही नशीली दवाइयों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने और इनके इकोसिस्टम को तोड़ने की बात की है। स्कूलों और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता को भी मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया। इससे युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सकेगा।
Raipur City News : रायपुर में पुलिस पेट्रोलिंग को नियमित और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। संगठित अपराध पर लगातार कार्रवाई करने की बात भी की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों की पुलिस को योजना बनाकर अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की हिदायत दी है। इससे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई जा सकेगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : घायल को बचाने दौड़े लोग, बेकाबू कार ने रौंदा, दो सगे भाई समेत 5 की मौत
- 2. MP Crime : दोहरा हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी, खेत पर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
- 3. Israeli air strike in Gaza: गाजा में इजरायल का एयर स्ट्राइक, नौ फलस्तीनियों की दर्दनाक मौत
- 4. Congress: नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी देशव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे नेतृत्व
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

