Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जोरा मॉल का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस नया केंद्र...

मुख्यमंत्री ने मॉल में अत्याधुनिक सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो भी देखा।

Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जोरा मॉल का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस नया केंद्र...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर मॉल के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। मुख्यमंत्री ने मॉल में अत्याधुनिक सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो भी देखा।

Raipur City News : मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जोरा मॉल रायपुरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह मॉल आधुनिक जीवनशैली की सभी जरूरतों, जैसे खरीदारी, मनोरंजन और सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठान स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। श्री साय ने मॉल के संचालक विजय झावर के अनुभव की सराहना की और कहा कि उनकी विशेषज्ञता से यह मॉल शहरी जीवन को और सुविधाजनक बनाएगा।

Raipur City News : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 12-13 वर्ष पहले ट्रेजर आइलैंड के नाम से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट लंबी यात्रा के बाद आज जोरा मॉल के रूप में पूर्ण हुआ है। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मॉल है, जो रायपुर को देश की विकसित राजधानियों में स्थापित करने में योगदान देगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी समारोह को संबोधित कर मॉल को रायपुर के लिए गौरव का प्रतीक बताया।

Raipur City News : उद्घाटन समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अमर अग्रवाल, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल, सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह, आरडीए अध्यक्ष नंदकुमार साहू और बीसीसीआई कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire