Create your Account
Raipur City News : विदेश दौरे से 30 अगस्त को लौटेंगे मुख्यमंत्री साय, होगा भव्य स्वागत
- Rohit banchhor
- 28 Aug, 2025
हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के संभावनाओं को तलाशने के लिए जापान गए थे।
Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे से वापस लौटने पर राजधानी रायपुर में 30 अगस्त को आगमन होगा, जिसे लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा ने तैयारी बैठक का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के संभावनाओं को तलाशने के लिए जापान गए थे।
वहां से वह 10 दिनों से प्रवास के बाद 30 अगस्त को रायपुर में उनका आगमन हो रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की विदेश दौरे के बाद राजधानी रायपुर आगमन पर मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु पार्टी की हर मोर्चे के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्योथित रहेंगे। श्री ठाकुर ने कहा की इस क्षण को यादगार बनाने हेतु कार्यकर्ता आज से तैयारी में जुट जाने की अपील की उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से स्वागत रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत रैली को सफल बनाने को कहा।
बैठक में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक रजनी ताई उपासने के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक श्रद्धांजलि सभा आयोजीत कर 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी, कार्यक्रम में भाजपा के पधाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan : घर बैठे करें बाबा अवंतिका नाथ महाकाल के दर्शन, देखें लाइव
- 2. UP News : यूपी में बाल श्रमिकों को शिक्षा और आर्थिक मदद, CM योगी ने सभी 75 जिलों में लागू किया ‘बाल श्रमिक विद्या योजना’
- 3. MP Crime : POCSO केस का बदला लेने लौटा सनकी आशिक, जमानत पर छूटते ही किशोरी का गला रेता, 12 घंटे में दबोचा गया आरोपी
- 4. MP Crime : सोशल मीडिया से बुलाए शूटर, डकैती की साजिश रचते 6 बदमाश गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

