Create your Account
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने नो योर आर्मी कार्यक्रम का किया शुभारंभ, सैन्य प्रदर्शनी एक दिन के लिए बढ़ाई...
- Rohit banchhor
- 05 Oct, 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ का बड़ा सौभाग्य है कि यह सशस्त्र सम्मान समारोह हमारे यहां हुआ है।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में 5 से 7 अक्टूबर तक नो योर आर्मी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो साइंस ग्राउंड में चल रहा है। इस भव्य सैन्य समारोह में आर्मी के जवान अपनी शौर्य और अदम्य साहस का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और कई अन्य मंत्री व विधायक भी उपस्थित थे।
Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ का बड़ा सौभाग्य है कि यह सशस्त्र सम्मान समारोह हमारे यहां हुआ है। हमारे जवानों ने अद्भुत करतब दिखाए हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह कार्यक्रम दो दिन के लिए निर्धारित था, लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए इसे एक दिन और बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दिया गया है। सीएम ने बताया कि धूप की अधिकता के कारण प्रदर्शनी का समय सुबह 8 से 10 बजे और शाम को 6 से 8 बजे तक रखा गया है।
Raipur City News : उन्होंने कहा सेना का प्रदर्शन देखकर हम भी रोमांचित हो उठे हैं। ऐसे आयोजन प्रदेश में और भी आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन जनता के लिए एक शानदार अवसर है, जहां वे सेना के जवानों के साहस और शक्ति का प्रदर्शन देख सकते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में सेना के प्रति सम्मान और गर्व की भावना भी बढ़ेगी
Related Posts
More News:
- 1. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
- 2. Raipur City News : 7 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, ढोल-नगाड़ों के साथ होगा भव्य स्वागत
- 3. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
- 4. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

