Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस को मिला नया संगठन प्रभारी, अकील हुसैन को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

अकील हुसैन एक लंबे समय से पार्टी से जुड़े, जुझारू, अनुशासित और किसान हितों के लिए सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।

Raipur City News : छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस को मिला नया संगठन प्रभारी, अकील हुसैन को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
X

Raipur City News : रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की किसान कांग्रेस इकाई ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अकील हुसैन को नया प्रभारी महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैच और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अनुशंसा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेरा और संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला के निर्देश पर की गई। अकील हुसैन एक लंबे समय से पार्टी से जुड़े, जुझारू, अनुशासित और किसान हितों के लिए सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।

उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा का स्रोत माना जा रहा है। इस मौके पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अकील हुसैन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में किसान आंदोलन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस की नीतियों को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए हुसैन ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्याओं को उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire