Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : छत्तीसगढ़ को डिजिटल कनेक्टिविटी की सौगात, 83 गांवों में हाई-स्पीड 4G सेवा, सीएम साय ने जताया आभार...

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Raipur City News : छत्तीसगढ़ को डिजिटल कनेक्टिविटी की सौगात, 83 गांवों में हाई-स्पीड 4G सेवा, सीएम साय ने जताया आभार...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर क्षेत्रों को डिजिटल इंडिया से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार की पहल से भरतपुर-सोनहत विधानसभा के 83 गांवों में अब हाई-स्पीड 4ळ इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इसी क्रम में भरतपुर-सोनहत विधानसभा के 83 गाँव अब हाई-स्पीड 4G इंटरनेट सेवाओं से जुड़ेंगे। इस कनेक्टिविटी विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों, किसानों, स्थानीय व्यापारियों और अन्य नागरिकों को डिजिटल भुगतान, बैंकिंग, शिक्षा और व्यवसाय से जुड़ी अनेक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

यह पहल न केवल क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि ग्रामीणों को डिजिटल युग से जोड़कर उनकी जीवनशैली को भी सशक्त बनाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दूरदर्शी पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया का सहृदय आभार जताया। यह कदम छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने और डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire