रायपुर सिटी न्यूज: रायपुर में खुलेगा CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय, नवा रायपुर में जमीन आबंटित
- Pradeep Sharma
- 01 Jan, 2025
CBSE regional office to be opened in Raipur: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का क्षेत्रीय कार्यालय नवा रायपुर में खुलेगा। बोर्ड को इसके लिए जमीन भी आबंटित क
रायपुर। CBSE regional office to be opened in Raipur: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का क्षेत्रीय कार्यालय नवा रायपुर में खुलेगा। बोर्ड को इसके लिए जमीन भी आबंटित कर दी गई है।
CBSE regional office to be opened in Raipur: प्रदेश में सीबीएसई के करीब ढाई हजार स्कूल हैं। सीबीएसई स्कूलों की मान्यता और मॉनिटरिंग सिस्टम भुवनेश्वर से संचालित हो रहा है।
CBSE regional office to be opened in Raipur: सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए नवा रायपुर के सेक्टर-24 में करीब तीन एकड़ जमीन आबंटित कर दी गई है।
CBSE regional office to be opened in Raipur: इसके लिए सीबीएसई बोर्ड ने करीब पांच करोड़ रूपए जमा भी कर दिए हैं। इसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अगले साल भर में सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय नवा रायपुर में स्थापित हो जाएगा।
CBSE regional office to be opened in Raipur: सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय यहां खुलने से न सिर्फ स्कूल संचालकों बल्कि विद्यार्थियों को भी काफी सुविधा होगी। उन्हें पुनर्मूल्यांकन, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, अंकसूची में सुधार आदि सहित अन्य दिक्कतों के लिए विद्यार्थियों को भुवनेश्वर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

