Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सरकारी राशन दुकान में सेंध, चोरों ने 2.5 लाख रुपये लूटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Raipur City News : सरकारी राशन दुकान में सेंध, चोरों ने 2.5 लाख रुपये लूटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में मंगलवार की तड़के एक सरकारी उचित मूल्य की राशन दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान के गल्ले से करीब 2.5 लाख रुपये नकद चुरा लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Raipur City News : बता दें कि चोरी की घटना तड़के 4 से 5 बजे के बीच हुई, जब इलाका पूरी तरह सुनसान था। दो अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को इतने शातिराना अंदाज में अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को कोई भनक तक नहीं लगी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढंके थे ताकि उनकी पहचान न हो सके।

Raipur City News: वे दुकान में घुसते, गल्ला खंगालते और नकदी लेकर भागते नजर आए। पुलिस ने इस फुटेज को जब्त कर लिया है और संदिग्धों की पहचान के लिए इसे आधार बनाया है। मौदहापारा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire