Create your Account
Raipur City News: सूदखोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तोमर बंधुओं के अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, दोनों भाई अब भी फरार
Raipur City News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी और अपराध में कुख्यात तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई तेज कर दी है। आज भाटागांव के साईं नगर में स्थित उनके अवैध दफ्तर पर बुलडोजर चलाया गया। यह दफ्तर बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था और यहीं से रोहित और वीरेंद्र तोमर सूदखोरी का धंधा चलाते थे।
पुलिस के अनुसार, रोहित तोमर ने यह दफ्तर अपनी पत्नी भावना उर्फ रुचि के नाम पर खोला था। दोनों भाई फरार हैं और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हैं। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और विशेष टीम ‘प्रहरी’ मौजूद थी। निगम ने दफ्तर का सामान हटाकर सुरक्षा कड़ी कर दी।
पहले पुलिस ने भावना तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें कई संपत्तियों का खुलासा हुआ। एक लग्जरी जैगुआर कार भी बरामद की गई, जो भिलाई के मनोज वर्मा की थी। मनोज ने तीन लाख उधार लिए थे, लेकिन आठ लाख चुकाने के बाद भी कार वापस नहीं मिली। वीरेंद्र की पत्नी शुभ्रा सिंह को भी एक्सटॉर्शन और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस तोमर बंधुओं की तलाश में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 2. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 3. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 4. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

