Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, बच्ची की हालत सामान्य...
राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र के उपरवारा चौक के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हो गई।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र के उपरवारा चौक के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं मासूम बच्ची की हालत समान्य बताई जा रही है।
Raipur City News : बता दें कि टिकरापारा रायपुर निवासी युवक अपनी तीजा त्योहार मनाने के लिए आई अपनी बहन और भांजी को छोड़ने के लिए उसके ससुराल राजिम के कोपरा जा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए तीनों जंगल सफारी के उपरवारा चौक के पास पेड़ के नीचे रूके थे, तभी आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक और उसकी बहन की मौत हो गई।
Raipur City News : वहीं मासूम बच्ची की हालत समान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


