Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर के मेधावी विद्यार्थियों का राजभवन में सम्मान, राज्यपाल रमेन डेका ने दिए मेडल और 5,000 रुपये...

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को लगन, परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने मनचाहे क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जबकि विधायक मिश्रा ने शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।

Raipur City News : रायपुर के मेधावी विद्यार्थियों का राजभवन में सम्मान, राज्यपाल रमेन डेका ने दिए मेडल और 5,000 रुपये...
X

Raipur City News : रायपुर। जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को आज राजभवन में सम्मानित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने इन विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिन्ह और 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर बधाई दी। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को लगन, परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने मनचाहे क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जबकि विधायक मिश्रा ने शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।

Raipur City News : सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “आपके सामने बेहतर भविष्य की अनंत संभावनाएं हैं। जिस क्षेत्र में आप कैरियर बनाना चाहते हैं, वहां लगन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ें। जीवन में सफलता के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान है। पढ़ाई के साथ-साथ योग, ध्यान और खेलकूद में भी हिस्सा लें। अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। मानवीय गुणों, सहयोग की भावना और अपने आसपास के प्रति जागरूकता के साथ जीवन का आनंद लें।”

Raipur City News : कार्यक्रम में शामिल विधायक पुरंदर मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “शिक्षा आपके भविष्य की नींव है। इसके माध्यम से आप न केवल अपना, बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन करें। अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से देश और समाज के लिए योगदान दें।”

Raipur City News : सम्मानित मेधावी विद्यार्थी में ये रहे-

कक्षा 10वीं में साई संजना, नमन कुमार ठाकुर, केतन साहू, खुशबू सेन, पूर्वी साहू, महक, राम सोनी, नेहा चक्रधारी, काव्या वर्मा, दिव्या तिवारी, चित्रांश देवांगन। कक्षा 12वीं में पल्लवी वर्मा, रूचिका साहू, कीर्ति यादव, रूची कल्यानी, भूमिका देवांगन को सम्मानित किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire