Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : नौकरी के नाम पर रिश्वत का खेल बेनकाब, CBI ने रेलवे के दो कर्मचारियों को 5 लाख लेते रंगे हाथ दबोचा

इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है।

Raipur City News : नौकरी के नाम पर रिश्वत का खेल बेनकाब, CBI ने रेलवे के दो कर्मचारियों को 5 लाख लेते रंगे हाथ दबोचा
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर में रेलवे भर्ती के नाम पर चल रहे कथित रिश्वतखोरी रैकेट का केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा खुलासा किया है। क्लर्क की नौकरी दिलाने के एवज में लाखों रुपये की मांग करने वाले रेलवे के दो कर्मचारियों को CBI ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक महिला अभ्यर्थी से रेलवे में क्लर्क पद पर भर्ती कराने के नाम पर 5 लाख रुपये रिश्वत मांगी गई थी। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद CBI रायपुर ने पूरे मामले की गुप्त जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

CBI की टीम ने महिला अभ्यर्थी के जरिए रिश्वत की रकम आरोपियों तक पहुंचवाई। जैसे ही दोनों कर्मचारियों ने रकम ली, टीम ने तत्काल दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मौके से 5 लाख रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेलवे के डीएमएस जे. राजशेखर और महिला टीटीई रामा लक्ष्मी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या रेलवे भर्ती के नाम पर इससे पहले भी इसी तरह से अभ्यर्थियों से वसूली की जाती रही है और इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

CBI ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब एजेंसी 19 मई तक दोनों से गहन पूछताछ कर भर्ती घोटाले के संभावित नेटवर्क की परतें खंगालेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire