Breaking News
LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
Raipur City News : राजधानी में गैस सिलेंडर का काला खेल बेनकाब, 16 सिलेंडर के साथ कारोबारी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 22 Mar, 2026
16 इंडियन गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां खमतराई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16 इंडियन गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय साव (30) के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रावाभाठा में ‘संतोष किराना स्टोर’ का संचालन करता है।
पूछताछ के दौरान वह गैस सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने सभी सिलेंडर जब्त कर लिए। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई, जिसमें अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दे दी है और आगे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur liquor sales break record on Holi: होली पर रायपुर वाले गटक गए 58 करोड़ रुपए की शराब, राजधानी में शराब की बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूटे
- 2. CG News : विधानसभा में खास मेहमान बने 140 आत्मसमर्पित नक्सली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- माओवादी अब लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा
- 3. MP News : घर में फांसी पर लटकी मिली 14 साल की बच्ची, जांच में जुटी पुलिस
- 4. Raipur City News : रायपुर में ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका, हॉरर टच के साथ जलेगी बुराई, चौक-चौराहों पर दिखेगा नया ट्रेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

