Breaking News
Create your Account
Raipur City News : नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम साय ने भरी हुंकार...
- Rohit banchhor
- 31 Jan, 2025
इस बार भाजपा सभी 10 नगर निगमों में जीत दर्ज करेगी और छत्तीसगढ़ में भाजपा को और मजबूत बनाएगी।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसे चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक राजेश मुणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा और सांसद सुनील सोनी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे समेत सभी 70 प्रत्याशी भी सम्मेलन में शामिल हुए।
Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिसकी अब जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता का भाजपा पर विश्वास बढ़ रहा है और पार्टी ने जो भी वादे किए थे, वे सभी पूरे किए गए हैं। सीएम साय ने कार्यकर्ताओं से आगामी 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए घर-घर जाकर भाजपा के ट्रिपल इंजन सरकार के विजन को समझाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जनता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
Raipur City News : सम्मेलन के दौरान सीएम साय ने यह भी बताया कि प्रदेश के 20 नगर पंचायतों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं, वहीं बसना नगर पंचायत अध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा, नगर निगम में दो पार्षद पहले ही जीत चुके हैं। धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, नाच न जाने, आंगन टेढ़ा, यही हाल कांग्रेस का हो गया है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार भाजपा सभी 10 नगर निगमों में जीत दर्ज करेगी और छत्तीसगढ़ में भाजपा को और मजबूत बनाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
- 2. Raja Shivaji Box Office : ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई
- 3. UP News : 8 महीने की गर्भवती युवती की लाश प्रेमी के घर में मिली, प्रेमी परिवार सहित हिरासत में
- 4. Iran Explosion : ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा : IRGC के 14 जवानों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

