Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: रायपुर में 15 साल बाद बीजेपी की वापसी, मीनल चौबे ने दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 हजार वोटों से हराया, एजाज ढेबर भी हारे, यहां देखें वार्डवार नतीजें कौन जीता कौन हारा

Raipur City News: राजधानी रायपुर नगर निगम में मेयर और पार्षदों के चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 वोटों से चुनाव हराया है। वहीं, रायपुर नगर निगम

Raipur City News: रायपुर में 15 साल बाद बीजेपी की वापसी, मीनल चौबे ने दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 हजार वोटों से हराया, एजाज ढेबर भी हारे, यहां देखें वार्डवार नतीजें कौन जीता कौन हारा
X

रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर नगर निगम में मेयर और पार्षदों के चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 वोटों से चुनाव हराया है। वहीं, रायपुर नगर निगम के 70 में से 60 वार्डों पर बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस केवल 7 वार्डों पर चुनाव जीत पाई। 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

Raipur City News: मीनल को 3 लाख से ज्यादा मिले वोट रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। मीनल को 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं। पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। हालांकि एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं। एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम के पूर्व मेयर हैं।

Raipur City News: यहां देखें वार्डवार पार्षदों की कौन जीता कौन हारा:-




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire