Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : बीजेपी की बैठक संपन्न, निकाय चुनाव में सफलता और सुशासन पर हुई चर्चा, किरण देव ने जताया विश्वास

पार्टी पंच से लेकर संसद तक अपने लक्ष्य को लेकर मजबूती से काम कर रही है।

Raipur City News : बीजेपी की बैठक संपन्न, निकाय चुनाव में सफलता और सुशासन पर हुई चर्चा, किरण देव ने जताया विश्वास
X

Raipur City News : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश इकाई की एक अहम बैठक रायपुर में संपन्न हुई। बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मीडिया से बातचीत में निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी की सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है और पार्टी पंच से लेकर संसद तक अपने लक्ष्य को लेकर मजबूती से काम कर रही है।

Raipur City News : जनता के विश्वास को बताया सबसे बड़ी ताकत-
किरण देव ने कहा कि बीजेपी ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "जो काम करता है, उस पर जनता का विश्वास बढ़ता है। बीजेपी ने 'अटल विश्वास पत्र' के माध्यम से जनता के सामने अपनी प्रतिबद्धता रखी और उसे पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार के दौरान पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं बाधित हो गई थीं, लेकिन अब उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Raipur City News : निकाय चुनाव में मिली बड़ी सफलता-
बैठक में निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी की सफलता पर विस्तार से चर्चा हुई। किरण देव ने कहा कि यह सफलता पार्टी की जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और जनता के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा, "बीजेपी जो कहती है, वो करके दिखाती है। हमारी सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।"

Raipur City News : सुशासन और विकास पर जोर-
बैठक में सुशासन और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और जनता को इसका सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire