Create your Account
Raipur City News : बीजेपी नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किए गए संयोजक...
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय संगठन बैठक के दौरान नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को नगरीय निकाय चुनाव और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दी।
Raipur City News : भूपेंद्र सवन्नी और सौरभ सिंह की नियुक्ति को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी संगठन के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और आगामी चुनावों के लिए रणनीतियाँ तैयार की जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह बैठकें संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों के मद्देनजर आयोजित की गई हैं। किरण सिंह देव ने कहा कि पिछले दो दिनों में हुई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर चर्चा की गई।
Raipur City News : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को पार कर लिया गया है और संगठन की वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि पार्टी के सभी जिलों और मंडलों में कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद भाजपा संगठन को आगामी चुनावों के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का विश्वास है।
Related Posts
More News:
- 1. Constable Suspended : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित
- 2. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 3. Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में की टक्कर में 3 की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
- 4. UK: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

