Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति, अवैध हथियार और जेवरात जब्त...

यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की गई।

Raipur City News : हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति, अवैध हथियार और जेवरात जब्त...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और उनके भाई वीरेंद्र सिंह तोमर के भाठागांव स्थित सांई विला मकान पर पुलिस ने आज बड़ी छापेमारी की। तेलीबांधा थाना, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, पुरानी बस्ती थाना और रक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई में 35 लाख से अधिक नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, लग्जरी वाहन, अवैध हथियार और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की गई।

बता दें कि तेलीबांधा थाना में दर्ज एक प्रकरण में फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की तलाश में पुलिस ने उनके भाठागांव स्थित मकान पर छापा मारा। 15 घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने नकदी 35,10,300 रुपये, 734 ग्राम सोना, 125 ग्राम चांदी बीएमडब्ल्यू, थार व ब्रेजा कार, सीपीयू, आई-पैड, लैपटॉप, डीवीआर, ई-स्टॉम्प, जमीन के कागजात, चेक, एटीएम कार्ड, लेन-देन का रजिस्टर, नोट गिनने की मशीन, 5 तलवारें, 1 रिवॉल्वर, 1 पिस्टल, जिंदा राउंड और आवाजी कारतूस जब्त किया है। रोहित और वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ अवैध रूप से रिवॉल्वर, पिस्टल, जिंदा राउंड और आवाजी कारतूस रखने के लिए पुरानी बस्ती थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है।

रोहित तोमर का आपराधिक इतिहास-

रोहित सिंह तोमर रायपुर में सूदखोरी, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के कई मामलों में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उनके खिलाफ तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली, और गुढ़ियारी थानों में 9 से अधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में तेलीबांधा में प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद से रोहित फरार है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire