Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : पर्यावरण सुरक्षा के लिए बड़ी पहल, कल से नंदनवन जंगल सफारी होगी प्लास्टिक मुक्त...
Raipur City News : रायपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी को पूर्ण रूप

Raipur City News : रायपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त किया जा रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, जिसमें प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी सुधीर अग्रवाल का मार्गदर्शन शामिल है।
Raipur City News : जंगल सफारी के निदेशक धम्मशिल गणवीर ने बताया कि 18 अगस्त से जंगल सफारी में आगंतुकों को प्लास्टिक सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही, प्लास्टिक पैकेजिंग वाले उत्पादों की बिक्री भी प्रतिबंधित की जा रही है। यह पहल पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को रोकने और जागरूकता फैलाने के लिए की गई है। सफारी प्रबंधन द्वारा पर्यटकों को प्लास्टिक के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में सतत रूप से जागरूक किया जा रहा है और उन्हें रिसाइकल, रियूज, रिड्यूस के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Raipur City News : नंदनवन जंगल सफारी आम नागरिकों के लिए मंगलवार से रविवार तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। सोमवार को सफारी बंद रहेगी। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और भविष्य में भी ऐसी पहलों की उम्मीद की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


