Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड के दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट का नोटिस...

राज्य सरकार द्वारा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Raipur City News : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड के दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट का नोटिस...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ा कदम उठाया है। आवास और पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी के निर्देश पर शासकीय कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार द्वारा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Raipur City News : निलंबित हुए दो इंजीनियर-
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के दो इंजीनियरों को निर्माण कार्यों में अनियमितताएँ पाए जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। कार्यपालन अभियंता सी. के. ठाकुर और सहायक अभियंता नीरज ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इस निर्णय के बाद वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार से इस मामले की त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Raipur City News : ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस-
इसके साथ ही, ठेकेदार मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन दुर्ग को भी गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। जांच में सामने आया कि इस ठेकेदार ने निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं की थीं और कार्यों में भी काफी विलंब हुआ था। इस वजह से उसे ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन दुर्ग को कार्यों के लिए अधिक राशि का भुगतान पूर्ववर्ती सरकार के समय किया गया था, साथ ही ऐसे कार्यों का भी भुगतान किया गया था, जो ठेकेदार ने किया ही नहीं था।

Raipur City News : जीएडी आवासों के निर्माण में अनियमितता-
बीजापुर जिले के भैरमगढ़, भोपालपट्टम और उसूर (आवापल्ली) ब्लॉकों में जीएडी आवासों के निर्माण कार्यों में कई शिकायतें आई थीं, जिसके बाद इस मामले की जांच की गई। जांच में वित्तीय अनियमितताएं और विलंब पाई गईं, जिसके चलते ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire