Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : भागवत का छह दिवसीय दौरा आज खत्म, भाजपा नेताओं से हुई अहम बैठक...

इस दौरे में उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के साथ मुलाकात की और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

Raipur City News : भागवत का छह दिवसीय दौरा आज खत्म, भाजपा नेताओं से हुई अहम बैठक...
X

Raipur City News : रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ का छह दिवसीय दौरा आज समाप्त हो गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बैठकों और मेल-मुलाकातों का आयोजन किया गया। आज के दिन की अहम बैठक में अनुषंगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो छह घंटे तक चली। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी शामिल हुए, और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

Raipur City News : यह बैठक संगठन के विस्तार और विभिन्न सामाजिक कार्यों पर केंद्रित रही। दौरे के अंत में, मोहन भागवत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता टोपलाल वर्मा के घर भोजन किया। इसके बाद वे रायपुर से अपनी रवानगी के लिए निकल पड़े। इस दौरे में उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के साथ मुलाकात की और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire