Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : नए साल के पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वाहन चोरी गैंग का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी दबोचे, दर्जनों बाइक जब्त...

इन वाहनों की कुल कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

Raipur City News : नए साल के पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वाहन चोरी गैंग का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी दबोचे, दर्जनों बाइक जब्त...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने नए साल के पहले दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर एक बड़े वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी निशानदेही पर कुल 72 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इन वाहनों की कुल कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

Raipur City News : बता दें कि यह गिरोह के सदस्य रायपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी कर उड़ीसा में बेचते थे। गिरोह का मास्टरमाइंड विक्की टाण्डेकर और जनक तांडी उर्फ जॉनी उड़ीसा के भालूमूड़ा में वाहनों की बिक्री करते थे। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 27 दोपहिया वाहन बरामद किए। इसके बाद, उड़ीसा में छापेमारी कर 15 और दोपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद उनके द्वारा चोरी के 45 लावारिस दोपहिया वाहनों को भी बरामद किया, जो रायपुर शहर के विभिन्न पार्किंग स्थलों और अन्य स्थानों से मिली थी।

Raipur City News : इन वाहनों को थाना गंज, मौदहापारा और कोतवाली में जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की तांडेकर 23 वर्ष निवासी रामनगर रायपुर, जनक तांडी उर्फ जॉनी 35 वर्ष निवासी भालूमुड़ा ओडीसा, लकेश तांडेकर उर्फ लक्की 24 वर्ष निवासी रामनगर रायपुर, रोशन नडार 19 वर्ष निवासी रामदरबार रायपुर, नीरज नायक उर्फ नीरू 19 वर्ष निवासी शुकवारी बाजार रायपुर व अभिषेक पटेल 19 वर्ष निवासी बीएसयूपी कालोनी सोनडोगरी, रायपुर है।

Raipur City News : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस बड़ी सफलता पर टीम को सराहा और आगामी कार्रवाई में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पकड़े जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire