Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, प्रत्याशी चयन और रणनीति पर हो रही चर्चा...

आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत रहे और वह जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को सही तरीके से प्रस्तुत कर सके।

Raipur City News : नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, प्रत्याशी चयन और रणनीति पर हो रही चर्चा...
X

Raipur City News : रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की एक अहम बैठक आयोजित की, जिसमें आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मुद्दों पर मंथन किया गया। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ 20 से अधिक विधायक भी शामिल हुए।

Raipur City News : बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और विधायक भी उपस्थित रहे। बैठक में चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ-साथ प्रत्याशी चयन के लिए मापदंड तय किए गए। इस दौरान विशेष रूप से यह तय किया गया कि किस तरह पार्टी का घोषणापत्र जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके, और चुनावी मुद्दों पर पार्टी की स्थिति स्पष्ट की जा सके। कांग्रेस ने इस बैठक के माध्यम से आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपनी तैयारियों को गति देने की योजना बनाई है।

Raipur City News : विधायकों से चर्चा कर यह तय किया जाएगा कि पार्टी किस तरह अपने घोषणापत्र के वादों को जनता तक पहुंचाने में सफल होगी। इसके अलावा, पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न रणनीतियों पर भी विचार किया। बैठक में मुख्य रूप से नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा 20 से अधिक विधायक शामिल हुए। कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया कि आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत रहे और वह जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को सही तरीके से प्रस्तुत कर सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire