Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : होली से पहले राजधानी में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ पर वार, 130 चालक धराए, 39 कार समेत 130 वाहन जब्त

कड़ी कार्रवाई करते हुए 39 कार, 73 बाइक, 15 टाटा एस/पिकअप/ई-रिक्शा और 3 ट्रक जब्त किए गए हैं।

Raipur City News : होली से पहले राजधानी में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ पर वार, 130 चालक धराए, 39 कार समेत 130 वाहन जब्त
X

Raipur City News : रायपुर। होली से पहले राजधानी में यातायात पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। शहरभर में सघन चेकिंग के दौरान 130 ड्रंक ड्राइवर्स पकड़े गए। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 39 कार, 73 बाइक, 15 टाटा एस/पिकअप/ई-रिक्शा और 3 ट्रक जब्त किए गए हैं।

प्रत्येक मामले में 10 से 15 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देश पर 42 स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए। शाम से देर रात तक ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला और दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया।

मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई-

सभी आरोपियों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत केस दर्ज कर वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त वाहनों को यातायात मुख्यालय और संबंधित थानों में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के मुताबिक होली के बाद इन मामलों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां भारी जुर्माना तय है।

होली तक जारी रहेगा अभियान-

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर होली तक रात के समय विशेष निगरानी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान सड़क हादसों को रोकने के लिए यह सख्ती जरूरी है।

पुलिस की अपील-

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित त्योहार मनाएं और जिम्मेदार नागरिक बनें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire