Create your Account
Raipur City News : छठ पूजा से पहले महादेवघाट पर पोकलेन मशीनों से चल रहा सफाई अभियान, भक्तों के लिए होगी स्वच्छ व्यवस्था
Raipur City News : रायपुर। सूर्य उपासना के पावन पर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर राजधानी रायपुर में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम रायपुर ने महादेवघाट पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया है।
यह अभियान महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य छठ पर्व के दौरान आने वाले हजारों भक्तों के लिए स्वच्छ और हाइजीनिक माहौल सुनिश्चित करना है। महादेवघाट छठ पूजा समिति के अनुरोध पर शुरू हुए इस अभियान में पोकलेन मशीन और विशेष सफाई गैंग को तैनात किया गया है।
इसके साथ ही घाट पर जमी गाद, कचरा और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। अभियान की निगरानी जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद महेंद्र औसर (माधवराव सप्रे वार्ड 69), अर्जुन यादव (संत रविदास वार्ड 70), जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा द्वारा की जा रही है। लगातार निगरानी के लिए स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जोन 8 के अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छठ पूजा से पहले महादेवघाट पूरी तरह साफ-सुथरा, व्यवस्थित और भक्तों के लिए सुविधाजनक बनाया जाए। नगर निगम ने बताया कि आने वाले दिनों में घाट के पास अस्थायी शौचालय, कचरा डस्टबिन और लाइटिंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Related Posts
More News:
- 1. IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 IAS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट
- 2. Share Market: कच्चे तेल की कीमतों के दबाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 251.61 अंकटूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
- 3. UP News : लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव
- 4. CG News : पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का अपहरण प्रयास नाकाम, दो महिलाओं से पूछताछ जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

