Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : सावधान रहें, पेंशनर्स को निशाना बना रहे साइबर ठग, जानिए उनके ठगी के तरीके
सभी पेंशनर्स से निवेदन है कि वे इस जानकारी को अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि वे इस तरह की ठगी से बच सकें।

Raipur City News : रायपुर। आजकल साइबर ठग पेंशन धारकों को निशाना बनाकर उनके खातों से पैसे निकालने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ठगों द्वारा पेंशनर्स को फोन कर जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के नाम पर उन्हें फंसाया जा रहा है। यह धोखाधड़ी पेंशनर्स को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है, इसलिए इसका खुलासा करना बेहद जरूरी है।
Raipur City News : ठगी का तरीका- ठग पेंशनर्स को फोन कर बताते हैं कि वे पेंशन निदेशालय से हैं और उनका जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करना है। ठगों के पास पेंशनर्स की पूरी जानकारी होती है, जैसे- नियुक्ति की तारीख, सेवानिवृत्ति की तारीख, पीपीओ नंबर (पेंशन भुगतान आदेश संख्या), आधार कार्ड नंबर, स्थायी पता, ईमेल आईडी, पेंशन की राशि, नामिनी की जानकारी इस सब का उपयोग करके ठग पेंशनर्स को विश्वास दिलाते हैं कि वे सरकारी अधिकारी हैं।
Raipur City News : ओटीपी साझा करने की मांग- ठग पेंशनर्स से ओटीपी साझा करने के लिए कहते हैं, ताकि उनके जीवन प्रमाण पत्र को अपडेट किया जा सके। जब पेंशनर्स ओटीपी साझा कर देते हैं, तो ठग उनके बैंक खातों का एक्सेस हासिल कर लेते हैं।
Raipur City News : बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर- ओटीपी के जरिए ठग पेंशनर्स के खाते से सारा पैसा फर्जी बैंक खातों या वॉलेट में स्थानांतरित कर देते हैं। पेंशनर्स को इसका पता तब चलता है जब उनके खाते से रकम निकल चुकी होती है।
Raipur City News : कैसे बचें इस ठगी से- पेंशन निदेशालय कभी कॉल नहीं करता- पेंशन निदेशालय किसी भी पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कॉल नहीं करता है। जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने की प्रक्रिया व्यक्तिगत रूप से पेंशन कार्यालय जाकर की जाती है।
Raipur City News : कभी भी ओटीपी साझा न करें- ओटीपी केवल आपके लिए है, इसे किसी से भी साझा न करें, खासकर अज्ञात कॉलर्स से।
Raipur City News : फर्जी कॉल से रहें सतर्क- ऐसे कॉल्स आने पर तुरंत साइबर क्राइम शाखा या नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करें। रेंज साइबर थाना रायपुर या साइबर क्राइम रायपुर को इस तरह की धोखाधड़ी की जानकारी दें।
Raipur City News : सभी पेंशनर्स से निवेदन है कि वे इस जानकारी को अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि वे इस तरह की ठगी से बच सकें।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


