Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : कल से रायपुर के शास्त्री चौक में सवारी ऑटो और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, यातायात के लिए नए दिशा-निर्देश जारी...

बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन के इस फैसले पर अपनी सहमति जताई।

Raipur City News : कल से रायपुर के शास्त्री चौक में सवारी ऑटो और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, यातायात के लिए नए दिशा-निर्देश जारी...
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर शहर के व्यस्ततम क्षेत्र शास्त्री चौक में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 29 दिसंबर से सवारी ऑटो और ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाना और ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. अनुराग झा ने सवारी ऑटो और ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कदम जनता की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाया गया है। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन के इस फैसले पर अपनी सहमति जताई।

Raipur City News : वरिष्ठ अधिकारियों की निरीक्षण यात्रा-

इससे एक दिन पहले, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान शास्त्री चौक में ऑटो और ई-रिक्शा के कारण यातायात में हो रही दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

Raipur City News : नए दिशा-निर्देश और मार्ग व्यवस्था-

शास्त्री चौक से होकर गुजरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के लिए नए मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के तहत टाटीबंध से आने वाले ऑटो शहीद स्मारक भवन तक आ सकेंगे और बॉम्बे मार्केट कटिंग से यू-टर्न लेकर टाटीबंध लौटेंगे। वहीं रेलवे स्टेशन से आने वाले ऑटो कचहरी चौक तक आ सकेंगे और खालसा स्कूल से वापस रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे। तेलीबांधा या कालीबाड़ी जाने के लिए ऑक्सीजोन-अंबेडकर चौक मार्ग का उपयोग करेंगे। तेलीबांधा की ओर से आने वाले ऑटोरू नगर घड़ी चौक तक आ सकेंगे। जय स्तंभ चौक जाने के लिए बंजारी चौक-डीकेएस हॉस्पिटल-लाल गंगा शॉपिंग मॉल मार्ग का उपयोग करेंगे। पचपेड़ी नाका से आने वाले ऑटो बंजारी चौक तक सवारी उतारकर यू-टर्न लेकर लौटेंगे। रेलवे स्टेशन जाने के लिए राजभवन चौक-अंबेडकर चौक-ऑक्सीजोन मार्ग का उपयोग करेंगे।

Raipur City News : बैठक में शामिल अधिकारी और संघ के प्रतिनिधि-

बैठक में डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह और सतीश ठाकुर के साथ विभिन्न ऑटो और ई-रिक्शा संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। रेलवे स्टेशन ऑटो संघ के नारायण दास सोनी, स्कूल ऑटो संघ के जगदीश तिवारी, और ई-रिक्शा संघ के सुरेश तिवारी ने बैठक में प्रशासन का समर्थन किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire