Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मीरानिया को अवंती विहार व्यापारी संघ की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश

व्यापारी समुदाय ने आतंकवादियों की कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए मीरानिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शांति व सौहार्द का संदेश दिया।

Raipur City News : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मीरानिया को अवंती विहार व्यापारी संघ की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश
X

Raipur City News : रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में रायपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी दिनेश मीरानिया की हत्या के विरोध में अवंती विहार व्यापारी संघ ने बुधवार शाम को अटल चौक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान व्यापारी समुदाय ने आतंकवादियों की कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए मीरानिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शांति व सौहार्द का संदेश दिया।

Raipur City News : अवंती विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने कहा, दिनेश मीरानिया की हत्या से व्यापारी समाज में गहरा आक्रोश है। आतंकवादियों का यह कायराना कृत्य न केवल एक व्यक्ति, बल्कि पूरे समाज की एकता पर हमला है। सभा में उपस्थित व्यापारियों ने स्वर्गीय मीरानिया की तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

Raipur City News : श्रद्धांजलि सभा में संघ के संरक्षक अशोक गुप्ता, महामंत्री किशोर नायक, उपाध्यक्ष सुब्रत घोष, संतोष श्रीवास्तव, सोनू गर्चा, विकास मिश्रा, सोनल अग्रवाल, अखिल चटर्जी, हरीश लोकवाणी, राजू रोहित राघव, राहुल तिवारी, हिमांशु वंदे, अनुराग चौधरी, कन्हैया हीरामणी, राजकुमार गंगवानी, सत्यनारायण सेन, राहुल राजपूत, असलम खान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभा के दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस आतंकी हमले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire