Raipur City News : अशिकेश सीडलिंग्स स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, आत्मनिर्भर भारत थीम पर विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

Raipur City News : रायपुर। अशिकेश सीडलिंग्स स्कूल, डूंडा का वार्षिक उत्सव रंग मंदिर ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) डॉ. प्रशांत शुक्ला और विशेष अतिथि इंस्पेक्टर टी.के. भोई रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
Raipur City News : कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को अपने नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उनके प्रदर्शन ने देश की स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की भावना को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत को देखकर अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

Raipur City News : अतिथियों ने की विद्यार्थियों की प्रशंसा-
मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत शुक्ला ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजक था, बल्कि इसने समाज को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बधाई दी। विशेष अतिथि इंस्पेक्टर टी.के. भोई ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


