Breaking News
Create your Account
Raipur City News : राजधानी में एक और लिफ्ट हादसा : फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 मिनट तक फंसी रही IAS अफसर की पत्नी
Raipur City News : रायपुर। राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। गुरुवार को फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक और हादसा हो गया। यहां आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी करीब 15-20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट अचानक रुक गई और दरवाजा नहीं खुला।
Raipur City News : महिला घबराई, शोर मचाकर मांगी मदद
गार्गी परदेशी किसी निजी काम से कॉम्प्लेक्स पहुंची थीं। लिफ्ट में फंसने के बाद उन्होंने शोर मचाया और मोबाइल से सूचना दी। सुरक्षा कर्मियों और तकनीशियनों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। महिला घबराई हुई थी, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
Raipur City News : करेंसी टॉवर घटना की याद ताजा
कुछ दिनों पहले ही वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर में एसीएस ऋचा शर्मा भी लगभग 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी थीं। उस समय लिफ्ट का इमरजेंसी अलार्म काम नहीं कर रहा था और मोबाइल नेटवर्क भी नहीं मिल रहा था। खराब वेंटिलेशन और अंधेरे में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
Raipur City News : सिस्टम पर उठ रहे गंभीर सवाल
लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर की बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों में डर और गुस्सा बढ़ रहा है। नगर निगम और संबंधित विभागों से बिल्डिंग संचालकों पर सख्त कार्रवाई और नियमित लिफ्ट सेफ्टी ऑडिट की मांग जोर पकड़ रही है।
Raipur City News : प्रशासन की भूमिका पर सवाल
अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लिफ्टों की नियमित जांच और रखरखाव अनिवार्य है। यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
- 2. Raipur City News : राजधानी में एक और लिफ्ट हादसा : फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 मिनट तक फंसी रही IAS अफसर की पत्नी
- 3. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
- 4. Raipur City Crime : सूने मकानों पर गिरोह का धावा, नागपुर तक फैला नेटवर्क, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

