Raipur City News: मुंबई–रायपुर रूट पर इंडिगो की एक और फ्लाइट 1 मई से, यहां देखें शेड्यूल
Raipur City News: रायपुर। इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई–रायपुर रूट पर 1 मई से चौथी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। नई फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को दोपहर के समय भी यात्रा करने की

Raipur City News: रायपुर। इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई–रायपुर रूट पर 1 मई से चौथी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। नई फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को दोपहर के समय भी यात्रा करने की सुविधा मिल सकेगी, जो लंबे समय से मांग में थी।
Raipur City News: एयरलाइन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट संख्या 6E 6122 मुंबई से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर 2:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेगी। यहां करीब 30 मिनट के ठहराव के बाद यह फ्लाइट 2:55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और शाम 4:35 बजे वहां लैंड करेगी।
Raipur City News: वर्तमान में मुंबई-रायपुर रूट पर तीन नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं, जो सुबह, शाम और रात के समय उपलब्ध हैं। इस रूट पर खासकर छुट्टियों के मौसम में दूसरे राज्यों या विदेश यात्रा पर जाने वाले यात्री मुंबई से अपनी यात्रा शुरू करते हैं। नई उड़ान शुरू होने से ऐसे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलने की उम्मीद है।


