Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : महाकुंभ में पुण्य स्नान के बाद छत्तीसगढ़ के नेताओं ने जताया विश्वास, सीएम साय ने कहा - 15 फरवरी से ट्रिपल इंजन सरकार...

15 फरवरी से छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन वाली सरकार काम करेगी।

Raipur City News : महाकुंभ में पुण्य स्नान के बाद छत्तीसगढ़ के नेताओं ने जताया विश्वास, सीएम साय ने कहा - 15 फरवरी से ट्रिपल इंजन सरकार...
X

Raipur City News : रायपुर। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रामेन डेका, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और कई विधायकों का दल रायपुर लौट आया। महाकुंभ से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “हमने त्रिवेणी संगम की पावन भूमि पर स्नान कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।”

Raipur City News : 15 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने कहा, “जिस तरह विधानसभा और लोकसभा चुनाव में परिणाम आया था, वैसे ही नगरीय निकाय चुनाव में भी अच्छा रिजल्ट आएगा। 15 फरवरी से छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन वाली सरकार काम करेगी।”

Raipur City News : कांग्रेस विधायकों के महाकुंभ में अनुपस्थिति पर सीएम की प्रतिक्रिया-
महाकुंभ में कांग्रेस के कई विधायकों के शामिल न होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, “बहुत सारे विधायक महाकुंभ में गए थे, लेकिन कुछ विधायक किसी कारणवश नहीं जा सके। हमने सभी के लिए भगवान से प्रार्थना की है।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire