Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Raipur City News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा— “मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता”
- Rohit banchhor
- 09 Dec, 2025
खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई इस दोहरी मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई इस दोहरी मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आरोपी ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के बिना नहीं जी सकता, इसलिए आत्महत्या कर रहा है। मृतक की पहचान राजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और रायपुर के चंडी नगर में किराये पर रहकर वेल्डिंग का काम करता था।
उसकी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या घर में ही की गई, जबकि राजेंद्र गुप्ता ने लभांडी रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू, तेलीबांधा और खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुँची। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला उसमें मृतक ने साफ लिखा “मैं अपनी बीवी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता।
हमारी मौत के बाद बच्चों को मेरे परिवार को सौंप दिया जाए।” राजेंद्र के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके भविष्य को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 टन लोहे का कबाड़ जब्त
- 2. CG News : 10वीं के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
- 3. LPG cylinder crisis India: एलपीजी संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत,समीक्षा के लिए बनाई टास्क फोर्स
- 4. CG Crime: शराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

