Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : एमएलए के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को मंत्री का पीए बताकर मांगे थे पैसे

आरोपी खुद को मंत्री नितिन नवीन का पीए बताकर लोगों से पैसों की मांग कर रहा था।

Raipur City News : एमएलए के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को मंत्री का पीए बताकर मांगे थे पैसे
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा के नाम पर हुई ठगी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को मंत्री नितिन नवीन का पीए बताकर लोगों से पैसों की मांग कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी, जो जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर में सेवा कार्य करता है, ने थाना खम्हारडीह में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 24 मई 2026 की रात करीब 8ः24 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को नितिन नवीन का पीए बताते हुए तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कही और रकम ट्रांसफर करने को कहा।

इसके बाद दूसरे नंबर से आए कॉल पर आरोपी ने एक स्कैनर भेजा, जिस पर “कामिनी बेहरा” नाम दिखाई दे रहा था। प्रार्थी ने भरोसा कर 10 हजार रुपये फोनपे के जरिए ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद आरोपी लगातार और पैसों की मांग करता रहा। शक होने पर प्रार्थी ने अन्य लोगों से चर्चा की, तब उसे ठगी का एहसास हुआ।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सहदेव मलिक के रूप में की। आरोपी उड़ीसा के पुरी जिले के तालदा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसे ओडिशा से गिरफ्तार कर रायपुर लाया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं तथा कितने लोगों को इसी तरह निशाना बनाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire