Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : लोडेड पिस्टल लेकर रेलवे स्टेशन में घुम रहा था युवक, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार...

अन्य सामान को जब्त कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द कर दिया।

Raipur City News : लोडेड पिस्टल लेकर रेलवे स्टेशन में घुम रहा था युवक, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार...
X

Raipur City News : रायपुर। आरपीएफ ने 4 राउंड लोडेड पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके का रहने वाला है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट गोंदिया के नेतृत्व में की गई, जब सघन चेकिंग के दौरान गोंदिया रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। बता दें कि गोंदिया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 पर संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह घबराया हुआ था और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

Raipur City News : संदेह होने पर उसे आरपीएफ पोस्ट गोंदिया लाया गया, जहां उसकी तलाशी लेने पर उसके जैकेट से 1 लोडेड पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 3000 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, एक पर्स, एक लाइटर और एक वीवो स्मार्टफोन बरामद हुआ। आरोपी ने अपनी पहचान आकाश साल्वे 29 वर्ष निवासी न्यू राजेंद्र नगर के रूप में दी।

Raipur City News : उसकी कुंडली खंगालने पर पता चला कि इस युवक के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने और कोतवाली थाने में पहले भी गंभीर मामलों में मामले दर्ज हैं। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पिस्टल और अन्य सामान को जब्त कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire