Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : गेमिंग एप में लाभ दिलाने का झांसा देकर शिक्षिका से ठगी, शातिर ठग ने उड़ाए लाखों रुपये

Raipur City News

Raipur City News : गेमिंग एप में लाभ दिलाने का झांसा देकर शिक्षिका से ठगी, शातिर ठग ने उड़ाए लाखों रुपये
X

Raipur City News : रायपुर। अभनपुर के गोबरा नवापारा में एक शिक्षिका से गेमिंग एप में लाभ दिलाने का झांसा देकर शातिर ठग ने 17 लाख 11 हजार 408 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि ज्योति तेजवानी 53 वर्ष, जो गोबरा नवापारा के गंज रोड की निवासी हैं, 5 नवंबर 2024 को रात 8.15 बजे के करीब Heizberg Diamonds के संचालक द्वारा टेलीग्राम पर एक लिंक भेजा गया।



Raipur City News : इस लिंक के माध्यम से महिला को एक ग्रुप से जोड़ा गया और गेमिंग एप में लाभ दिलाने का झांसा दिया गया। इसके बाद शातिर ठग ने महिला से अलग-अलग बैंक खाते और यूपीआई नंबरों पर कुल 17 लाख 11 हजार 408 रुपये जमा कराए और धोखाधड़ी कर ली। ठगी का पता चलने पर महिला ने गोबरा नवापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire