Raipur City News : नाबालिक को कुत्ते से कटवाकर 50 हजार की लूट, पुलिस जांच जारी
पुलिस इस मामले की जल्द से जल्द तहकीकात करने की कोशिश कर रही है।

Raipur City News : रायपुर। रायपुर में एक नाबालिक को कुत्ते से कटवाकर 50 हजार रुपये की लूट की घटना सामने आई है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग युवक के साथ लूटपाट की घटना हुई। नाबालिग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह कोटा से संतोषी नगर जा रहा था और गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया था। जब वह रास्ते में रुक गया, तो कुछ बदमाशों ने उस पर हमला किया।
Raipur City News : घटना के अनुसार, नाबालिक ने बताया कि वह गंज इलाके में एक पान ठेले पर रुककर पेट्रोल भरवाने की कोशिश कर रहा था, तभी दो युवक आए, जिनके बाद कुछ और लड़के भी वहां पहुंच गए। उन बदमाशों ने उसे घेरकर पैसों की मांग की और उसके पास रखे हुए 50 हजार रुपये और बाइक को छीन लिया। इस दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार लेकर नाबालिक को मारने के लिए दौड़ाया।
Raipur City News : नाबालिक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद नाबालिक ने गंज थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस इस मामले की जल्द से जल्द तहकीकात करने की कोशिश कर रही है।


