Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : चलती कार में लगी भीषण आग, सवार 5 लोग सुरक्षित, कार जलकर खाक...

हालांकि, आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Raipur City News : चलती कार में लगी भीषण आग, सवार 5 लोग सुरक्षित, कार जलकर खाक...
X

Raipur City News : रायपुर। जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में रायपुर हाइवे पर मोहन ढाबा के पास शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार पांच लोगों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली और सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Raipur City News : घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और अभनपुर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Raipur City News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोकने की कोशिश की, लेकिन आग ने तेजी से पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों की त्वरित सूझबूझ ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire