Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : मोबाइल शॉप कर्मचारी से 2.5 लाख रुपये लूटकर शातिर चोर फरार, लिफ्ट लेकर दिया वारदात को अंजाम

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur City News : मोबाइल शॉप कर्मचारी से 2.5 लाख रुपये लूटकर शातिर चोर फरार, लिफ्ट लेकर दिया वारदात को अंजाम
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। खमतराई थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप के कर्मचारी से शातिर चोर ने लिफ्ट के बहाने 2.5 लाख रुपये नकद चुरा लिए और फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मोबाइल शॉप का कर्मचारी वसूली के 5 लाख रुपये लेकर जा रहा था। इस दौरान एक शातिर चोर ने लिफ्ट मांगने के बहाने कर्मचारी के बैग से 2.5 लाख रुपये का बंडल चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। कर्मचारी को चोरी का अहसास होने पर उसने तुरंत खमतराई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कर्मचारी के बैग में कुल 5 लाख रुपये थे, जिसमें से चोर ने आधा हिस्सा यानी 2.5 लाख रुपये चुरा लिए।

खमतराई थाना में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस संदिग्ध की तलाश में छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस चोर तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire