Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : रिटायर्ड फूड अफसर पर रेप और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज, पहले भी दो बार जा चुका है जेल

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,

Raipur City News : रिटायर्ड फूड अफसर पर रेप और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज, पहले भी दो बार जा चुका है जेल
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी से एक बार फिर पूर्व सरकारी अधिकारी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने थाने में बताया कि संजय दुबे ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिशें शुरू कर दी हैं।

गौरतलब है कि संजय दुबे पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। पहला मामला खाद्य विभाग में पदस्थ रहते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरा मामला महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ आईटी एक्ट और धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था।

आरंग थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि “आरोप बेहद गंभीर हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जांच प्राथमिकता से की जा रही है।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire