Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : एनडीपीएस एक्ट के तहत 987 किलो गांजा नष्ट, ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने की कार्रवाई...

नष्टिकरण प्रक्रिया को जनसुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से पूरी सावधानी के साथ अंजाम दिया गया।

Raipur City News : एनडीपीएस एक्ट के तहत 987 किलो गांजा नष्ट, ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने की कार्रवाई...
X

Raipur City News : रायपुर। जिला रायपुर में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टिकरण 23 अप्रैल 2025 को सिलतरा के एक निजी पावर प्लांट में किया गया। इस कार्रवाई में 987.453 किलोग्राम गांजा, जो 47 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त किया गया था, को पर्यावरण विभाग की अनुमति के बाद पावर प्लांट की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया।

Raipur City News : यह कार्यवाही केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के आदेशों के अनुपालन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा संपन्न की गई। नष्टिकरण की प्रक्रिया जिला रायपुर की ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में हुई, जिसके अध्यक्ष पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह थे। कमेटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा सदस्य के रूप में शामिल थे।

Raipur City News : कमेटी ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और पर्यावरण नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए यह कार्रवाई सिलतरा स्थित पावर प्लांट की हाई-टेम्परेचर फर्नेस में पूरी की। कार्रवाई के दौरान जिला रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दर्ज 47 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 987.453 किलोग्राम गांजा को नष्ट किया गया। यह मादक पदार्थ अवैध तस्करी और बिक्री के मामलों में जब्त किया गया था। नष्टिकरण प्रक्रिया को जनसुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से पूरी सावधानी के साथ अंजाम दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire