Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : बैंगलोर और मैसूर की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने महापौर ढेबर सहित 65 प्रतिनिधि शैक्षणिक यात्रा पर...
Raipur City News : रायपुर। नगर पालिक निगम के महापौर ऐजाज ढेबर सहित 65 जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी आगामी 6 दिनों

Raipur City News : रायपुर। नगर पालिक निगम के महापौर ऐजाज ढेबर सहित 65 जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी आगामी 6 दिनों के लिए शैक्षणिक भ्रमण के लिए बैंगलोर और मैसूर नगर निगम की यात्रा पर जा रहे हैं। जहां वे बैंगलोर महानगर पालिका और मैसूर नगर निगम की तरफ से संचालित परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे।
Raipur City News : बता दें कि यात्रा के दौरान प्रतिनिधि और अधिकारी बैंगलोर और मैसूर की स्मार्ट सिटी योजनाओं, राजस्व वसूली, और स्वच्छता से संबंधित कार्य प्रणालियों का अध्ययन करेंगे। इस दौरान उन्हें परियोजनाओं की विस्तृत प्रेजेंटेशन और कार्यस्थल पर जाकर कामकाज देखने का अवसर मिलेगा। वहीं बैंगलोर और मैसूर की नवीनतम तकनीकों और नीतियों को समझने का मौका मिलेगा, जिससे रायपुर में भी उन नीतियों को लागू किया जा सकेगा।
Raipur City News : इस शैक्षणिक यात्रा से उम्मीद है कि रायपुर नगर निगम को बैंगलोर और मैसूर की उत्कृष्ट कार्य प्रणालियों से महत्वपूर्ण सीख मिलेगी और रायपुर की विकास योजनाओं में तेजी आएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


